{"_id":"5bd368bfbdec221e2f5b5a83","slug":"91540581567-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी को बाजारों में उमड़ी रही भीड़, लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी को बाजारों में उमड़ी रही भीड़, लगा रहा जाम
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शामली। करवाचौथ और अन्य त्योहारों के नजदीक होने के चलते बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। जिसके चलते बाजार में जाम की स्थिति रही। जिसके चलते लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को शहर के बाजारों में करवाचौथ की अंतिम खरीदारी करने के लिए सुबह से ही बाजारों में पहुंचना शुरू हो गई। बाजार में स्थित ज्वेलर्स, साड़ी, सौंदर्य प्रशाधन, बर्तन आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, सड़कों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। गांव देहात से भी वाहनों पर बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों के कारण सड़क पर वाहन खड़े होने से बाजार में बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। सांय तीन बजे स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बाजारों से होते हुए घर बच्चों को छोड़ने पहुंचे स्कूली वाहन भी बाजारों में जाम में घंटों तक फंसे रहे। वहीं बाइक सवार की स्पीड पर भी ब्रेक लगा रहा। वहीं पैदल चलने वाले लोगों का निकलना भी मुश्किल रहा। वहीं पुरुष वर्ग भी दीपावली व अन्य त्योहारों की तैयारी में पेंट आदि सामान खरीदने के लिए बाजारों में पहुंचे। महिलाएं दीपावली पर घरों को सजाने के लिए भी झूमर आदि खरीदती नजर आई।