{"_id":"5b9ffad5867a55013e75bfb0","slug":"91537211093-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट का आवेदन करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट का आवेदन करने वाला गिरफ्तार
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट का आवेदन करने वाला गिरफ्तार
थानाभवन। पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
जलालाबाद निवासी मोहम्मद रफी पुत्र ख्वाजा ने कुछ समय पूर्व पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में थानाभवन पुलिस के पास जांच पहुंची। पुलिस को पड़ताल के दौरान रफी के दस्तावेजों पर शक हुआ। रफी ने पासपोर्ट के आवेदन में सभी दस्तावेज जलालाबाद से बने हुए दर्शाए थे। जबकि पुलिस को शक था कि रफी जलालाबाद का रहने वाला नहीं हैं। क्योंकि जब पुलिस ने कस्बे के लोगों से पूछताछ की तो पता चला था कि रफी पिछले 28 साल से जलालाबाद में रहता है। जबकि वर्तमान में उसकी उम्र 50 साल है। जांच के दौरान शक होने पर पुलिस ने मोहम्मद रफी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। खुफिया विभाग की टीम भी पूछताछ करने में जुट गई। पता चला कि मोहम्मद रफी मूलरूप से मुंबई का रहने वाला है। जबकि उसने सभी दस्तावेज जलालाबाद में फर्जी तरीके से बनवाए हैं। जलालाबाद चौकी इंचार्ज पवन कुमार सैनी ने बताया कि जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।