{"_id":"5b47a7b24f1c1ba1288b6368","slug":"91531422642-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पटरी पर बने गड्डे के कारण खाई में जा गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पटरी पर बने गड्डे के कारण खाई में जा गिरी कार
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
नहर पटरी पर बने गड्ढे के कारण एक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई।
नगर के मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी मनोज कांबोज अपने साथी रमेश आदि के साथ नहर पटरी से होते हुए किसी काम से कैराना रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान नहर पटरी पर बने बड़े गड्ढे को बचाने के चक्कर में उनकी कार असंतुलित हो गई और खाई में जा गिरी। राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई तथा कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला, शुक्र रहा कि किसी को भी चोट नहीं आई। बाद में क्रेन मंगवाई गई और कार को बाहर निकाला गया। उधर, नहर पटरी का निर्माण करीब दो साल पूर्व कराया गया था, लेकिन अब नहर पटरी पर बीच-बीच में जानलेवा गड्ढे बन चुके है। सिंगल रोड होने के कारण वाहन का इन गड्ढों में गिरना स्वभाविक है। जिस कारण अक्सर वाहन असंतुलित हो जाता है और हादसा हो जाता है। ऐसे में किसी भी जान भी जा सकती है।