फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अगस्त के पहले सप्ताह में शुरु होगी शिवभक्तों की कांवड यात्रा

अगस्त के पहले सप्ताह में शुरु होगी शिवभक्तों की कांवड यात्रा

Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अगस्त के पहले सप्ताह में शुरु होगी  शिवभक्तों की कांवड यात्रा
अगस्त के पहले सप्ताह में प्रारंभ होगी शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा
विज्ञापन

शामली।
इस साल मई में पुरुषोत्तम मास होने के कारण अगस्त के महीने के प्रथम सप्ताह से कांवड़ यात्रा शुरू हो पाएगी। नौ अगस्त को शिवरात्रि मनाए जाने से हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के शिवभक्तों का रेला गुजरेगा।
हर साल जुलाई माह के मध्य से कांवड़ यात्रा प्रारंभहो जाती थी। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में हरियाणा-राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ साथ वेस्ट यूपी के जिलों से शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन प्रारंभ हो जाता था। तीन- चार अगस्त में से शिवरात्रि तक शिवभक्त कांवड़ियों की धूम रहती थी। इस साल मई में 16 मई से पुरुषोत्तम मास प्रारंभ हो जाने से जुलाई में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा अगस्त माह में चली गई है। नौ अगस्त को शिवरात्रि का त्योहार मनाए जाने से शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा एक अगस्त से प्रारंभ होगी, वैसे तो मध्यप्रदेश, राजस्थान के शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन जुलाई के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा। अगस्त का महीना शुरू होते ही हरियाणा के शिवभक्तों की अधिकता बढ़ जाएगी। पंडित कुशलानंद जोशी व प्रेम किशोर कोठारी ने बताया कि 27 जुलाई को आषाढ़ समाप्त हो रहा है। 28 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ हो जाएगा। 28 जुलाई से श्रावण प्रारंभ होकर 26 अगस्त तक चलेगा। पूरे माह में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा- अर्चना की जाएगी। श्रावण मास शुरू होते ही शिवभक्तों का हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री की ओर आगमन प्रारंभ हो जाता है। शिवरात्रि तक शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन बना रहता है। जिला प्रशासन ने शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए छह जुलाई को कांवड़ यात्रा की बैठक बुलाई गई है, जिसमें जिले के सभी अफसर अन्य लोग रहेंगे।
विज्ञापन

यह है कांवड़ मार्ग
--------------------
1--हरिद्वार से मुजफ्फरनगर होकर शिवचौक से शामली, कैराना व पानीपत होकर हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश मे कांवड़ियां रवाना होते हैं।
2- हरिद्वार से मुजफ्फरनगर होकर शामली से करनाल की ओर हरियाणा के करनाल व अन्य जिलो की ओर कांवड़ियां रवाना होते है।
दिल्ली से हरिद्वार के लिए चलती है स्पेशल ट्रेन
शामली। शिवभक्तों की सुविधा के लिए दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ होता है। कांवड़ स्पेशल ट्रेन शिवरात्रि तक चलती है। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ स्पेशल ट्रेन की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed