{"_id":"5b3142bb4f1c1b36208b50dc","slug":"91529955003-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली और कैराना में लागू की गई अतिरिक्त इंस्पेक्टरों की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली और कैराना में लागू की गई अतिरिक्त इंस्पेक्टरों की व्यवस्था
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली और कैराना में लागू की गई अतिरिक्त इंस्पेक्टरों की व्यवस्था
शामली।
एसपी देवरंजन वर्मा के आदेश पर जिले के शामली और कैराना कोतवाली में तीन अतिरिक्त इंस्पेक्टर फार्मूला को लागू कर दिया गया। हालांकि अभी झिंझाना थाने में भी जल्द ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
दरअसल, डीजीपी ओपी चौधरी ने पूरे प्रदेश के तहसील स्तर के थानों में मुख्य इंस्पेक्टर के अलावा तीन ओर इंस्पेक्टर तैनात किए जाने के निर्देश दिए थे। इसका मूल उद्देश्य मुख्य इंस्पेक्टर से अधिक भार कम करना है, ताकि कार्यों में गुणवत्ता आए। इसी के चलते प्रथम चरण में एसपी देवरंजन वर्मा ने शामली कोतवाली में बिजेंद्र सिंह यादव को इंस्पेक्टर प्रशासन, इंस्पेक्टर रफी परवेज खान को इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था और इंस्पेक्टर गुरुचरन सिंह इंस्पेक्टर अपराध बनाया है। इसके अलावा कैराना कोतवाली में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को कांधला थाने से इंस्पेक्टर अपराध कोतवाली कैराना, सुशील कुमार वर्मा को थाना कांधला से इंस्पेक्टर प्रशासन कैराना कोतवाली और इंस्पेक्टर सुनील दत्त को इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था कैराना कोतवाली तैनात किया है। अभी झिंझाना थाने में भी तीन इंस्पेक्टरों की तैनाती की जाएगी।
गढ़ीपुख्ता एसओ बने कपिल गौतम
शामली। एसपी देवरंजन वर्मा ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गढ़ीपुख्ता थाने का चार्ज बदल लिया। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को उन्होंने क्राइम ब्रांच में तैनात कर दिया। इसके अलावा एसपी पीआरओ रहे कपिल गौतम को गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी बनाया गया।