फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रामड़ा में निर्विरोध राशन की दुकान का आवंटन

रामड़ा में निर्विरोध राशन की दुकान का आवंटन

Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रामड़ा में निर्विरोध राशन की दुकान का आवंटन
रामड़ा में निर्विरोध राशन की दुकान का आवंटन
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र के गांव रामड़ा के प्राइमरी स्कूल में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच खुली बैठक का आयोजन किया गया। गांव में राशन की दुकान के लिए फैय्याज व जमशेद ने अपने अपने पर्चे दाखिल किए थे। हालांकि मतदान से कुछ मिनट पहले ही जमशेद ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद फैय्याज के नाम पर राशन की दुकान का आवंटन कर दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अफसाना, गांव सचिव ओमपाल सिंह, एसआई बच्चू सिंह, अंजू सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे।

इंटर कॉलेज में योग शिविर आयोजित
कैराना। बृहस्पतिवार सुबह योग दिवस के अवसर पर गांव बुच्चाखेड़ी स्थित रेवती सिंह कन्या इंटर कॉलेज में योग शिविर को आयोजन किया गया। योग शिविर में योगी लोकेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों साधकों ने योग क्रियाएं की। इस अवसर पर योगी लोकेश कुमार ने कहा कि यदि हर गांव शहर में योग शालाएं चलाई जाए तो बीमार लोगों की संख्या घट जाएगी तथा नागरिक स्वस्थ जीवन यापन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजपाल डुंडुखेडा, डाक्टर रफल, आचार्य मनुदेव, डाक्टर पूजा, डाक्टर संदीप, योगाचार्य सतबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed