{"_id":"5b2aa2fd4f1c1bed778b516a","slug":"91529520893-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
30 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन
शामली। लायनेस क्लब शामली दोआब द्वारा पिछले 30 दिन से आयोजित समर कैंप का बुधवार को समापन हो गया। क्लब अध्यक्षा सुदेश संगल ने बताया कि यह कार्यक्रम बेटी सिखाओ के नाम से चलाया गया था। शहर की 200 लड़कियों ने प्रतिभाग किया। सभी को ब्यूटीशियन, डोरी वर्क, ढोलक, डांस, मेहंदी, पैकिंग, सिलाई आदि का प्रशिक्षण देते हुए रोजगारपरक बनाया गया। अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों ने खुद के द्वारा बनाई गई वस्तुओं का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुस्कान गोयल ने क्लब के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कैंप में अर्चना शर्मा ने अपनी सेवा दी। जिसके बाद क्लब अध्यक्षा ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सीमा गर्ग, कविता संगल, शिखा गोयल, कल्पना संगल, कविता गुप्ता, अनिता बंसल, प्रमिला गर्ग आदि मौजूद रहीं।