फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रत्येक आबाद राजस्व ग्रामों में लगेगी एक- एक वर्मी कंपोस्ट यूनिट

प्रत्येक आबाद राजस्व ग्रामों में लगेगी एक- एक वर्मी कंपोस्ट यूनिट

Fri, 11 May 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक आबाद राजस्व ग्रामों में लगेगी एक- एक वर्मी कंपोस्ट यूनिट
शामली। जिले के कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मृदा में जीवांश कार्बन बढ़ाने के लिए जिले के प्रत्येक आबाद राजस्व ग्रामों में एक-एक वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाई जाएगी। प्रत्येक यूनिट पर 80 हजार रुपये लागत आएगी। प्रत्येक यूनिट पर 75 प्रतिशत 60 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के कृषि विभाग के उपनिदेशक रामवीर कटारा ने बताया कि मृदा में जीवांश कार्बन बढ़ाने के लिए वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने के लिए प्रत्येक आबाद राजस्व ग्राम का एक ऐसा किसान जो गांव में निवास करता हो, उसके पास एक एकड़ स्वयं की भूमि हो, तथा शेड का निर्माण करके वर्मी कंपोस्ट यूनिट स्थापना करने का इच्छुक हो। यूनिट का चयन ग्राम प्रधान पद हेतु आरक्षण के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, महिला हेतु आरक्षित ग्राम सभाओं में जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला कृषक का भी चयन किया जाएगा। योजना में पहले आओ व पहले पाओ के आधार पर पंजीकृत किसानों में से चयन किया जाएगा। ग्राम पंचायत जिस वर्ग श्रेणी में आरक्षित है, उसी वर्ग व श्रेणी के इच्छुक किसान विभागीय वेेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उस श्रेणी के पात्र कृषक की उपलब्धता न होने की दशा में अन्य श्रेणी के इच्छुक पंजीकृत पात्र किसानों में से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा। जिले के समस्त पात्र इच्छुक कृषकों से अनुरोध किया है कि वह अपना पंजीकरण सात दिन के अंदर कार्यालय उनके कार्यालय में करा सकते हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक माह पूर्णिमा होगी श्री सत्यनारायण कथा
शामली। श्री परशुराम युवा जागृति मंच की बैठक में प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर भगवान परशुराम मंदिर हनुमान धाम पर श्री सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को श्रीपरशुराम युवा जागृति मंच की बैठक शहर के बड़ाबाजार स्थित ठाकुुुरद्वारा मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अंकित कौशिक, विक्रांत भार्गव, जिवितेश शांडिल्य, दीपक वशिष्ठ, पुनीत वत्स, राजीव शर्मा, अतुल विक्रम कौशिक, निशांत भार्गव, विजय पांडे,विकास भार्गव, आशीष शर्मा मौजूूद रहे। संचालन पंडित अनिल भार्गव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed