{"_id":"5aaab8fd4f1c1b3a058b56db","slug":"91521137917-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रेरको ने मांगा 40 माह का अवशेष मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा प्रेरको ने मांगा 40 माह का अवशेष मानदेय
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा प्रेरकों ने मांगा 40 माह का अवशेष मानदेय
शामली। बकाया मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने कलक्ट्रेट में एसडीएम सदर सुरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। मानदेय न मिलने पर शिक्षा प्रेरकों ने 25 मार्च से शुरू होने वाली बुनियादी साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार की चेतावनी दी हैं।
बृहस्पतिवार को आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सचिन राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर सुुरजीत सिंह को सौंपा हैं। शिक्षा प्रेरकों ने ज्ञापन में अवगत कराया कि साक्षर भारत मिशन 2011 में कार्यरत प्रेरकों का 40 माह का बकाया मानदेय पड़ा हुआ है, जिसके कारण उन्हेें परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा हैं। शिक्षा प्रेरकों के परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि बीस मार्च तक संपूर्ण बकाया मानदेय एक मुश्त उपलब्ध न कराया गया तो 25 मार्च से शुरू होने वाली साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। एसडीएम सदर को ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सचिन राठी, विपिन कुमार, मोहसिन, सविता शर्मा, पूनम, सुमन, लवी, सनित तोमर,रणधीर, सुनील कुमार विक्रम सिंह, समय सिंह मौजूद रहे।