{"_id":"5a7f3e4c4f1c1bc83b8b60b2","slug":"91518288460-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने बनाए सुंदर सुंदर तंबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने बनाए सुंदर सुंदर तंबू
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। वीवी पीजी कॉलेज में चल रहे रोवर्स रेंजर्स शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने पुल और तंबुओं का निर्माण किया। शिक्षकों ने सभी टोली के द्वारा बनाए गए तंबुओं का निरीक्षण किया।
शनिवार को मंडी रोड स्थित वीवी पीजी कॉलेज में चल रहा रोवर्स रेंजर्स शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मंजू मगन ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद प्रार्थना और ध्वजगीत संपन्न कराया। वहीं तीन दिन तक गांठें लगाना, पुल निर्माण, तंबू निर्माण के प्रशिक्षण के बाद सभी छात्र-छात्राओं की मिश्रित टोली बनाई गई। जिसके बाद रोवर्स प्रभारी भूपेंद्र कुमार, रेंजर्स प्रभारी डॉ. वंदना ने सभी तंबुओं का निरीक्षण किया। वहीं विजेता टोली को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षक राजसिंह और लक्ष्मण सिंह ने सभी को देश सेवा और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डाक्टर मंजू मगन, गुंजन, संगीता, दीपक, अनुज, विनय, अरविंद, संजीव, भीष्म सिंह, दीपक, विक्की कुमार आदि मौजूद रहे।