{"_id":"5a67825c4f1c1ba1268b60fa","slug":"91516733020-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी की स्थापना को बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी की स्थापना को बुलंद की आवाज
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
उच्च शिक्षा विचार मंच की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की स्थापना की वकालत की गई। वक्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि शामली में विश्वविद्यालय की स्थापना नितांत आवश्यक है। क्योंकि शामली के साथ ही आसपास क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी पर निर्भर रहना पड़ता है।
मंगलवार को मुंडेट रोड स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के सभाकक्ष में कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विचार मंच के संयोजक जयवीर सिंह, संरक्षक अरविंद संगल, सलाहकार सत्यप्रकाश अग्रवाल, सचिव बाबूराम पंवार के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, बाबा श्याम सिंह, बाबा सूरजमल, धर्मवीर सिंह निर्वाल, बनत चेयरमैन राजीव कुमार और सतपाल पहलवान ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भौगोलिक स्थिति के आधार पर यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए शामली सबसे उपयुक्त है। क्षेत्र के करीब 50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश न मिलने के कारण दूरस्थ विश्वविद्यालयों में जाने को मजबूर होते हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विचार मंच ने विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग, व्यावसायी तथा आम जनता से संपर्क स्थापित किया। उक्त मांग के प्रति जनसामान्य की एकजुटता तथा सशक्त आवाज है। वहीं, उच्च शिक्षा विचार मंच के संयोजक ने 11 दिसंबर 2011 से यूनिवर्सिटी स्थापना के लिए चलाए अभियान के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान देशपाल राणा, कृष्णपाल मलिक, डाक्टर ओमपाल सिंह, सत्यवीर एडवोकेट, सुखबीर सिंह, उमेश शर्मा, सतीश जैन, रघुवीर सिंह आर्य, रमेश विश्वकर्मा, अरविंद कांबोज, डाक्टर प्रताप चौधरी, अनिल मलिक, शिवचरण संगल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन यशपाल पंवार ने किया।