{"_id":"5a301a344f1c1bbd208b63e2","slug":"91513101876-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिखाया ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिखाया ज्ञान
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं का परखा गया ज्ञान
शामली। वीवीपीजी कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से शिक्षा विस्तार व्याख्यान और वाणिज्य कर विभाग की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का ज्ञान परखा गया। विद्यार्थियों ने कवि तुलसीदास के बारे में जाना।
मंगलवार को शहर के माजरा रोड स्थित वीवीपीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में हिंदी विभाग की ओर से तुलसी के साहित्य में सांस्कृतिक चेतना की अभिव्यक्ति पर विचार प्रकट किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ौत से आई अनीता जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को तुलसीदास की रचनाओं से अवगत कराया। वहीं, वाणिज्य विभाग की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। कॉलेज के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी बुद्धिमता का शानदार प्रदर्शन किया। भूगोल प्रवक्ता डॉक्टर वंदना ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता कराने से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है और सभी प्रतियोगिताओं में उन्हें काफी मदद मिलती है। प्रतियोगिता में प्रथम एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आरती प्रथम, एमए द्वितीय सेमेस्टर की शिवानी द्वितीय और अर्जुन बालियान बीकॉम प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान पाया। जेएन बंसल ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। संचालन डाक्टर छवि ने किया। इस दौरान मंजू मगन, नीना छोकरा, वेद कुमारी, भूपेंद्र सिंह, प्रताप कुमार, बबली, पिंकी, गुंजन, मृदुला, ऋचा, नवनीत आदि मौजूद रहे।