{"_id":"59b197a64f1c1be67f8b4d88","slug":"91504810918-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग करने का फरार आरोपी गिरफ्तार
कैराना(शामली)। आठ दिन पूर्व पुलिस ने बाईपास रोड पर एक कार को रुकने का इशारा किया था। जिस पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को तमंचों, चाकू के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी कार से कूद कर जंगल के रास्ते फरार हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खुरगान बाईपास चौराहे से फरार हुए आरोपी नाजिम निवासी खुरगान को एक मस्कट बंदूक 12 बोर, चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया।
भैंस बांधने को लेकर दो पक्ष भिडे़
कैराना(शामली)। गांव तीतरवाड़ा में बृहस्पतिवार सुबह प्लाट पर भैंस बांधने को लेकर कल्लू, रमेश के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर झगड़ा कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।