फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अधिक जानने की कोशिश करने वाला विद्यार्थी ही होता है कामयाब: वीसी

अधिक जानने की कोशिश करने वाला विद्यार्थी ही होता है कामयाब: वीसी

Tue, 22 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अधिक जानने की कोशिश करने वाला विद्यार्थी ही होता है कामयाब: वीसी
शामली। सीसीएसयू के वीसी प्रोफेसर एनके तनेजा ने कहा कि आज के युग में कामयाबी के लिए हमेशा जानकारी हासिल करने के लिए प्रयास करना होगा। युवकों से कहा कि अपने आप को पहचानकर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को आरके पीजी कॉलेज में नवनिर्मित भवनों के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि सीसीएसयू मेरठ के वीसी प्रो. एनके तनेजा ने महाविद्यालय के नवनिर्मित दो कृषि संकाय भवनों, मिनी ऑडिटोरियम व प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कॉलेज प्रांगण में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वीसी ने कहा कि शामली क्षेत्र छोटा होने के बाद पिछड़ा हुआ नहीं है। देश में 14 से 34 आयु वर्ग के युवक युवतियां ज्यादा हैं, जबकि विदेशों में बूढ़ों का प्रतिशत ज्यादा है। देश के लोग ज्यादा मेहनती हैं। यही वजह है कि आज ज्यादातर विदेशी कंपनियां भारत में आकर अपने उद्योग स्थापित करना चाहती है। जिले के छात्र आज से पहले भी मेेहनत कर विदेशों तक नाम रोशन कर रहे हैं। उदाहरण के तौर बताया कि शामली का छात्र नागेश कुमार यूनाइटिड नेशनंस इकोनॉमिक एंड सोशल के एशिया में एचओडी है। सभी छात्र अपने आपको को पहचानते हुुए मेहनत कर आगे बढ़ें। कॉलेज सचिव ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया। उन्होंने वीसी से कॉलेज के विकास कोष से कॉलेज में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने, प्रयोगात्मक कार्य और खेलकूद व विज्ञान उपकरणों के लिए खर्च करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज में बीएससी विज्ञान और कृषि में एक एक सेक्शन बढ़ाने की भी अपील की। कॉलेज अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, सचिव उमेश व प्राचार्य डॉ. अरविंद मलिक ने उन्हें शॉल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। इस दौरान ज्ञानेंद्र मलिक, विनय शिवाच, धीरजपाल मलिक, श्याम सिंह मलिक, देशवीर, जयबीर, नितिन, अजय, एमके जल्ली, डॉ. ओमकार, कृष्णपाल देशवाल, लोकेश, आरपी सिंह, पीके सिंह, अनीता, प्रवीण, संजीव, राजाराम, गजराम, रवि बंसल, श्रीपाल, अरविंद, योगेश कुमार, एमसी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने वीसी से की मुलाकात
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने सह संयोजक निविश कुमार के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने वीसी तनेजा से दाखिले से वंचित छात्र छात्राओं के लिए सांध्य कालीन कक्षाएं चलाने व खाली चल रही शिक्षकों की सीटों को भरने की मांग की। उन्होंने कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराने के साथ ही वीवी पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. वेद कुमारी के द्वारा कुछ छात्रों का पंजीकरण होने के बाद भी दाखिला न करने की शिकायत की। वीसी ने कार्यकर्ताओं को सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पारस कोरी, रीशू बंसल, शक्ति सिंह, मनीष, निशांत, अभिजीत मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed