{"_id":"59949a6a4f1c1bd9278b45fa","slug":"91502911082-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद के घर आनंद भयो, हाथी- घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद के घर आनंद भयो, हाथी- घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शहर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में देर रात तक कीर्तन होते रहे, श्रद्धालु भगवान का गुणगान कर झूमते नजर आए। रात में चंद्रदर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने उपवास खोले, मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर शहर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
श्री हनुमानधाम, शिवचौक, माजरा रोड भाकूवाला शिवमंदिर, रघुनाथ मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, कैराना रोड गुलजारीवाला मंदिर, ठाकुर द्वारा, हलवाई हट्टा शिवमंदिर, गंगा मंदिर लक्ष्मीनारायण, गांधी चौक कुटी वाला शिवमंदिर, रेलवे रोड पर श्री सत्यनारायण मंदिर, मंडी जवाहर गंज बाबा विश्वनाथ मंदिर, अजुध्या चौक, खारा कुंआ स्थित श्री शिव मंदिर शहर कोतवाली को रंगीन लाइटों से सजाया गया। शाम के समय श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। चंद्र दर्शन के बाद भगवान की आरती की गई। घंटे घड़ियालों की आवाज के साथ भगवान को भोग लगाया गया।
उधर, मंदिरों में राधा-कृष्ण, पालने में झूलते बालकृष्ण की झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राधा-कृष्ण बने बच्चों ने भी लोगों को खूब लुभाया। माजरा रोड पर राधा कृष्ण, श्रीसत्यनारायण मंदिर में सुदामा-श्रीकृष्ण, शिवचौक-हनुमान धाम, शहर कोतवाली में बाल कृष्ण की पालने में झूलते झांकियां अशोक वाटिका में सीता हनुमान की सुंदर झांकियां, पंजाबी कॉलोनी रघुनाथ मंदिर में मटकी लिए राधा-कृष्ण की झांकियां सजाइ गईं। शहर कोतवाली में धर्मसंघ की ओर से भजन संध्या आयोजन किया गया। जिसमें पंडित विजय पाठक ने भजन सुनाए। इस मौके पर एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा, एएसपी जगदीश शर्मा, सीओ अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, सिल्वर बैल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, विजय कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
करनाल रोड स्थित अपना घर आश्रम में प्रभु जी ने सत्यम शिवम सुंदरम् भजन गाकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर श्री लड्डू गोपाल जी को तिलक कर उनको झुलाकर केक काटा गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, रघुवीर सिंह आर्य, अशोक गर्ग, राजीव संगल, निकुंज मित्तल, नरेंद्र कुमार मित्तल, भारत भूषण मित्तल, कमल गर्ग, संजीव बंसल, संजय मित्तल, पूरणचंद आर्य, प्रभात भार्गव, विपिन संगल, राजवीर सिंह मुंडेट, सुरेश चंद, अमित जैन, राहुल, दीपक, प्रदीप गर्ग, आशुतोष जिंदल, शारदा आर्य, पल्लवी मित्तल, वीणा अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, राखी राणा, सुनीता आर्य, स्नेह आर्य, मुकेश चौधरी, सोनिया नामदेव मौजूद रहे।
बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे शहर के बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के बुढ़ाना रोड से होकर अजंता, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिवचौक से हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज होते हुए बुढ़ाना रोड पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजे और सुंदर झांकियां शामिल रहीं। मुख्य मार्गों पर दुकानदारों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
निशुल्क पंखे वितरित किए
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लायंस क्लब दोआब अध्यक्षा मीनू संगल के नेतृत्व में शहर में रेलवे फाटक से लेकर महाराजा अग्रसेन पार्क और कमला मार्केट से भिक्की मोड़ तक सभी ठेली वालों, रिक्शा वालों, खोमचे वालों, जमीन पर बैठे फड़ वालों को प्लास्टिक के 300 पंखे वितरित किए गए। इसमें पूर्व चेयरमैन लायन अरविंद संगल, रजनीश अग्रवाल, राजेश तायल, सोमेश गर्ग, रजत अग्रवाल, सुशील श्रीवास्तव, भूपेंद्र मलिक, राकेश जैन, दीपेश अग्रवाल का सहयोग रहा।