फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऋण माफी के संबंध में किसान पूछ रहे सवाल

ऋण माफी के संबंध में किसान पूछ रहे सवाल

Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ऋण माफी के संबंध में किसान पूछ रहे सवाल
शामली।
विज्ञापन

ऋण माफी योजना को लेकर कृषि विभाग की तरफ से शुरू किए गए कंट्रोल रूम में कॉल करके कृषक अपनी समस्याएं बता रहे हैं। कोई आधार कार्ड न होने तो कोई पात्रता के नियमावली में शामिल होने के बावजूद सूची में नाम न होने की समस्या बता रहा है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर ने बताया कि कंट्रोल रूम में ऋण माफी योजना को लेकर किसान कई प्रकार की परेशानी बताकर समाधान पूछ रहे हैं। किसान वीरेंद्र सिंह ने पूछा कि ऋण माफी योजना की सूची में उनका नाम शामिल है, इसका पता कैसे चलेगा। बताया कि पात्र कृषकों की सूची यूपीकिसानकर्जराहत.यूपीएसडीसी.गोव.इन पर अपना किसान क्रेडिट कार्ड या आधार नंबर डालकर देखी जा सकती है। वहीं, किसान बिजेंद्र सिंह ने पूछा कि ऋण माफी का पैसा कब तक प्राप्त हो जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलना है, उन्हें जिला स्तर, तहसील स्तर पर लगने वाले कैंप अथवा बैंकों की तरफ से प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, कुछ किसान यह भी पूछ रहे हैं कि आधार कार्ड न होने पर ऋण माफी का लाभ मिलेगा या नहीं, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि आधार कार्ड होना जरूरी है। जिनके आधार कार्ड नहीं हैं, वह शीघ्र बनवा लें।
विज्ञापन

धोखे से भूमि पर अवैध कब्जा कराने का आरोप
शामली। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव म्यान कस्बा बिड़ौली निवासी राजकुमार ने डीएम को पत्र भेजकर कहा कि चौसाना-बिड़ौली मार्ग पर उसकी भूमि को गत 28 जुलाई को गलत ढंग से खाद के गड्ढे बताकर दूसरे पक्ष का कब्जा करा दिया गया। जबकि उक्त विवादित भूमि को लेकर ऊन एसडीएम के न्यायालय में वाद विचाराधीन है, जिस पर आठ अगस्त की तारीख लगी हुई है। मांग की कि मामले में जांच कराकर धोखे से भूमि पर अवैध कब्जा कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed