फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   905 teams started making door-to-door lists

घर-घर जाकर सूची बनाने में लगीं 905 टीमें

Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
905 teams started making door-to-door lists
घर-घर जाकर सूची बनाने में लगीं 905 टीमें
विज्ञापन

शामली। जिले के गांवों में घर-घर जाकर कोरोना के लक्षणयुक्त लोगों की पहचान करने का अभियान बुधवार से शुरू हो गया है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 905 टीमें लगाई गई हैं। यह अभियान नौ मई तक चलेगा।
पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इसे देखते हुए शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान और लाइन लिस्टिंग का कार्य करने के निर्देश दिए ताकि कोरोना संक्रमण का प्रसार रोका जा सके।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर बुधवार से कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान करने का अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान नौ मई तक चलेगा। इस अभियान में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और संगिनी आदि की करीब 905 टीमें लगाई गई हैं। हर टीम में दो सदस्य शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम गांवों में घर-घर जाकर इस बात की जांच और पहचान करेंगी कि परिवार में किसी को बुखार, खांसी, गले में खराश, नजला, जुकाम या अन्य कोई समस्या तो नहीं है। जिस व्यक्ति में इस तरह के कोरोना के लक्षण पाए जाते है तो उन्हें चिह्नित कर सूची बनाई जाएगी। इसके बाद उनकी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। कोरोना संक्रमित मिलने वाले व्यक्ति को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर मरीजों को किया चिन्हित
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। कस्बे और क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में बुधवार को प्रदेश सरकार के पांच दिवसीय विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीम में आशा व आंगनबाड़ी ने घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित व कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले लोगों का चिन्हीकरण किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में काफी संख्या में लोग प्रदेश के बाहरी क्षेत्रों से गांवों में पहुंचे, जिसके चलते कोरोना संक्रमण का फैलाव गांवों तक हो गया । टीम ने लोगों को संक्रमण को फैलने से रोकने के उपाय भी बताएं और लक्षण होने पर तुरंत उसकी सूचना देने को कहा ताकि समय से उचित उपचार कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed