फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   8664 nomination papers have been purchased so far

शनिवार को 1039 ने खरीदे नामांकन पत्र

Sun, 11 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
8664 nomination papers have been purchased so far
अब तक 8664 नामांकन पत्र खरीदे गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कैराना। जिले में तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की खरीद तेज हो गई है। शनिवार को जिले के पांचों ब्लॉक तथा जिला पंचायत के लिए कलक्ट्रेट में बनाए गए काउंटर से 1039 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अब तक 8664 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं।

शनिवार को पांचों ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य के 292, ग्राम प्रधान के 152, ग्राम पंचायत सदस्य के 572 नामांकन पत्र बिके। जिला मुख्यालय से जिला पंचायत सदस्य के 23 नामांकन पत्र खरीदे गए। अब तक क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2638, ग्राम प्रधान पद के 2923 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 2337 नामांकन पत्रों की खरीद हुई है, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के 366 नामांकन पत्र बिके हैं। उधर, कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को 29 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान आरक्षित सीट के लिए 26 व अनारक्षित सीट के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 51 प्रत्याशियों ने आरक्षित सीट व 6 प्रत्याशियों ने अनारक्षित सीट के लिए नामांकन पत्र खरीदे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षित सीट के लिए 71 तथा अनारक्षित सीट के लिए 73 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed