{"_id":"5ab003774f1c1b71778b65bf","slug":"85-teachers-arrested-in-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में 85 शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में 85 शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मानदेय दिलाने सहित विभिन्न मांगो को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचकर 85 शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी। आंदोलनकारी शिक्षकों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
सोमवार को शामली में आरके इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इकट्ठा होने के बाद माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के बैनरतले शिक्षकों ने पैदल मार्च निकाला।
हाथों में झंडे बैनर लेकर शिक्षक नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंचेे। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी की गिरफ्तारी के कारण प्रदेश भर के वित्तविहीन शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
इसी कारण सभी शिक्षक जेल जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार की गुजर बसर का भी संकट पैदा हो गया है। ऐसे में शिक्षक अपने बच्चों का पेट आखिर कैसे भरेंगे। वहीं, अपर जिलाधिकारी केबी
सिंह से मुलाकात कर शिक्षकों ने गिरफ्तारी देने की बात कही, तो अपर जिलाधिकारी ने गिरफ्तारी कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद शिक्षक कलक्ट्रेट में ही धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
इसके बाद उपजिलाधिकारी ने वहां पहुंचकर शिक्षकों की गिरफ्तारी के संबंधी सूची ली। सूची में गिरफ्तारी देने वाले 85 शिक्षकों के नाम शामिल रहे। इसके बाद शिक्षक लौट गए। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में श्रवण कुमार, पंकज शर्मा, प्रवीण शर्मा, राजपाल शर्मा, बिजेंद्र , सौराज, श्रीचंद, ओमप्रकाश, अंजू शर्मा, मोनिका, पारुल मलिक, उपासना, सीमा, विक्रांत सिंह, प्रमोद कुमार, सुदेश आर्या, ललतेश, रविंद्र कुमार, अर्चना पंवार, वरुण जैन, रविंद्र कुमार, रोहिताश, आशीष गोस्वामी, सुरेंद्र कुमार, सपना तोमर, सितारो, रविता शर्मा, रेनू, रजनी, विनय शर्मा, प्रमिला शर्मा, संतोष शर्मा, भूपेंद्र सिंह, संदीप, शिवकुमार, सतीश शर्मा, मनोज शर्मा, अंजलि, प्रवेंद्र, अरविंद, वासुदेव शर्मा, विकास और आशा आदि मौजूद रहे।
वहीं, शिक्षकों ने बताया कि मंगलवार को आरके इंटर कॉलेज धरनास्थल पर सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा।