फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   8329 candidates given TET, 750 remain absent

8329 अभ्यर्थियों ने दी टीईटी, 750 रहे अनुपस्थित

Thu, 09 Jan 2020 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
8329 candidates given TET, 750 remain absent
शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
8329 अभ्यर्थियों ने दी टीईटी, 750 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

शामली। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कड़ी चौकसी के बीच संपन्न हुई। रिमझिम बारिश के चलते अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और लौटने में परेशानी झेलनी पड़ी। दो पालियों में 11 केंद्रों पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की हुई परीक्षा में 750 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे, जबकि 8329 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई
बुधवार को शामली में टीईटी में कुल पंजीकृत 9079 अभ्यर्थियों के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर की सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल 5574 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में 5099 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 475 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा सात केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 3505 अभ्यर्थियों में 3230 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 275 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इसके अलावा डीएम अखिलेश सिंह ने भी वीवी डिग्री कालेज, वीवी इंटर कालेज व आरके इंटर कालेज आदि केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। डीआईओएस ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पुलिस बल तैनात रहा। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

कई अभ्यर्थी परीक्षा देने से रहे वंचित
टीईटी में सत्यापित प्रशिक्षक प्रमाणपत्र न लाने के कारण कई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। वीवी डिग्री कालेज पर जांच के दौरान सत्यापित प्रशिक्षक प्रमाण पत्र नहीं दिखाने पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। यहां ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या चार-पांच ही रही। वीवी इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक एसके आर्य ने बताया कि उनके यहां चार-पांच छात्र ऐसे रहे, जो सत्यापित प्रशिक्षक प्रमाणपत्र नहीं ला सके, उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया।

शामली के वीवी इंटर कॉलिज में परीक्षा देकर आते अभ्यार्थी।

शामली के वीवी इंटर कॉलिज में परीक्षा देकर आते अभ्यार्थी।- फोटो : SHAMLI

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने के लिए स्कूटी पर बैठकर जाती अभ्यर्थी।

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने के लिए स्कूटी पर बैठकर जाती अभ्यर्थी।- फोटो : SHAMLI

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में दौड़ लगाकर परीक्षा देने के लिये जाती महिला अभ्यर्थी।

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में दौड़ लगाकर परीक्षा देने के लिये जाती महिला अभ्यर्थी।- फोटो : SHAMLI

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में बरसात के दौरान दौड़ लगाकर टीईटी देने के लिए जाती महिला अभ्यर्थी।

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में बरसात के दौरान दौड़ लगाकर टीईटी देने के लिए जाती महिला अभ्यर्थी।- फोटो : SHAMLI

शामली में वीवी डिग्री कॉलेज में अभ्यर्थी के प्रमाण चेक करते सीओ कैराना प्रदीप।

शामली में वीवी डिग्री कॉलेज में अभ्यर्थी के प्रमाण चेक करते सीओ कैराना प्रदीप।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed