फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बजट 21-19-16

बजट 21-19-16

Thu, 07 Feb 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बजट 21-19-16
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। प्रदेश सरकार के बजट में शामली को भी बहुत कुछ मिला है। उम्मीद है कि इस बजट से जिले के हिस्से में 200 करोड़ तक आ सकते हैं। इसके बाद जिला मुख्यालय पर नई पुलिस लाइन और कैराना कांधला के बीच पीएसी बटालियन का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। गणतंत्र दिवस पर भी अधिकारियों ने मंत्री से पुलिस लाइन निर्माण के लिए धनराशि आवंटन की मांग की थी।
जिला मुख्यालय पर 27 हेक्टेयर जमीन नई पुलिस लाइन का निर्माण होना है। एसपी के अनुसार इसके लिए 267 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव बनाकर गया हुआ है। इसके अलावा कांधला और कैराना में पीएसी बटालियन की स्थापना भी होनी है। इसके लिए ऊंचा गांव और गुर्जरपुर की करीब 70 एकड़ जमीन का चयन करके प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। गणतंत्र दिवस समारोह में आए प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से भी डीएम और एसपी ने इनके लिए बजट आवंटित कराने का अनुरोध किया था। अब प्रदेश सरकार द्वारा सात नए जिलों की पुलिस लाइन निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये बजट में मंजूर करने के बाद शामली में पुलिस लाइन निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। इसके लिए जनपद को पहली किश्त के रुप में 60 करोड़ तक मिल सकते हैं। बजट के अनुसार जिले में गुर्जरपुर और ऊंचा गांव में पीएसी कैंप निर्माण भी जल्द होगा ।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा के अनुसार प्रदेश के सात नए जनपदों में शामली, हापुड़, अमरोहा, संभल, अमेठी, औरेया और चंदौली शामिल हैं। इनमें आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए न्यायिक भवनों के लिए भी सरकार ने 1075 करोड़ का बजट दिया है। इसका लाभ शामली को भी मिलेगा। मंत्री ने बताया कि वे खुद इनके बजट के लिए प्रयासरत थे। गणतंत्र दिवस समारोह में डीएम और एसपी ने भी उनसे इस संबंध में बजट के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने सीएम तक ये पहुंचाई और उन्होंने बजट में इनका प्रावधान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट यूपी को बहुत मिला : सुरेश राणा
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि बजट में वेस्ट यूपी को बहुत कुछ मिला है सहारनपुर में विश्विधालय निर्माण, गढ़मुक्तेश्वर, शाकंभरी देवी, मेरठ ,हापुड़ आदि कई जगहों के लिए बजट में वेस्ट यूपी के विकास की कई योजनाएं हैं। वेस्ट में विकास की गंगा बहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed