फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दरबार साहिब की सेवा जत्थेदार अमन सिह को सौपी

दरबार साहिब की सेवा जत्थेदार अमन सिह को सौपी

Sun, 20 Jan 2019 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
दरबार साहिब की सेवा जत्थेदार अमन सिह को सौपी
दरबार साहिब की सेवा जत्थेदार अमन सिंह को सौंपी
विज्ञापन

जलालाबाद। जलालाबाद के इतिहास प्रसिद्ध गुरुनानक दरबार साहिब की सेवा प्रबंध का कार्य, कस्बे व क्षेत्र की जनता तथा गुरुनानक दरबार साहिब सेवादारों ने जत्थेदार बाबा सरदार अमन सिंह बावनपुर थाना खुरी जिला संगरुर पंजाब को सौंपी है। बाबा अमन सिंह, बाबा बघेल सिंह के सेवादल जत्थेदार दल से हैं।
रविवार को कस्बा और क्षेत्र की संगत की बैठक गुरुनानक दरबार साहिब में हुई, जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से कर बाबा अमन सिंह को सेवा कार्य सौंपा गया। इस अवसर पर सरदार राजकुमार सिंह, बलबीर सिंह, धर्मपाल सिंह, सरदार कृष्ण सिंह, अतर सिंह, मदन सिंह, जनेश्वर प्रसाद, नैन सिंह, मुकेश कुमार, विष्णु देव, पूरण सिंह, सरदार दर्शन सिंह, बाबा चड्ढ़ा सिंह, ज्ञानी अमनदीप, बाबा विजय सिह, बाबा जनरैल सिंह, बाबा बाऊ सिंह, सरदार रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

पेंशन फार्म भरवाए गए
जलालाबाद। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शिविर लगाकर कस्बे के वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन के फार्म भरवाए गए। शिविर में एडीएम केबी सिह ने बताया कि सरकार चाहती है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी पेंशन से न छूटे, इसलिए कैंप लगाकर पेंशन के फार्म भरवाये जा रहे हैं। कैंप में लगभग 70 फार्म भरे गए। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, वरिष्ठ लिपिक पुष्पेंद्र कुमार, पवन कुमार, आशुतोष शर्मा, प्रदीप शर्मा, निसार अहमद और सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed