फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चौधरी चरण सिंह की जयन्ती

चौधरी चरण सिंह की जयन्ती

Sun, 23 Dec 2018 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह की जयन्ती
कांधला। कस्बे के मोहल्ला रेलवे रोड जाट कालोनी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 116वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

रविवार को जाट कालोनी स्थित जाट भवन में सुबह आठ बजे चौधरी चरण सिंह के जयंती पर हवन किया गया। लोगों ने कस्बे के बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांव किवाना निवासी बिजेंद्र ठेकेदार के द्वारा अपने पिता आसाराम की याद में रागिनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें हरियाणा से आए जितेंद्र कुमार और खेड़ा हटाना से आए बिल्लू की टीम ने वहां पर मौजूद लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर वहां पर्व विधायक बलबीर मलिक, रतन पाल पंवार, प्रसन्न चौधरी समाजसेवी, बिजेंद्र किवाना पूर्व प्रधान, पूर्व प्रमुख डॉक्टर विनोद मलिक, पप्पू पंवार भारसी, ब्रजपाल सिंह, सेवाराम, पूर्व प्रधान हरमंजपुर विनोद कुमार, डॉक्टर सुभाष मलिक, जयपाल, सतबीर सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, कृष्णपाल नाला, भीम नाला आदि लोग मौजूद रहे। उधर, कांधला के गांव नाला में सुनील पंवार के आवास पर चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हवन किया गया। सुनील पंवार ने संगठन की ओर से केंद्र सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। किसान मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर महकसिंह ने कहा कि चौधरी साहब से जातिवाद से ऊपर उठकर किसान के हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है। इस दौरान वहां पर चंद्रपाल, महेंद्र सिंह, राजीव तोमर बुद्धसिंह, धर्मपाल, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed