{"_id":"5bc787e9bdec2269436b8a6c","slug":"81539803113-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसैन की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसैन की भव्य शोभायात्रा
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रसेन की शोभायात्रा पर फूलों की बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही स्वागत में भक्तों को हलवा पूरी, कढ़ी चावल और प्रसाद भी वितरित किया गया।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से इस आयोजन के लिए शामली में अग्रसेन भवन में मंगलवार से व्यापार वृद्धि महायज्ञ किया गया, जिसमें पंडित प्रेमकिशोर कोठारी सहित 11 विद्वान ब्राह्मणों ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे पूर्ण आहुति के बाद महाराजा अग्रसेन का तिलक करने पर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में एक दर्जन से ज्यादा बैंडबाजे, लोक नृत्य, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा हनुमान धाम अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, रेलवे रोड, तालाब रोड से होते हुए बुधवार शाम करीब सात बजे महाराज अग्रसेन पार्क पर पहुंचकर संपन्न हई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के रथ से 2100 व्यापार वृद्धि यंत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार गर्ग, कार्यक्रम संयोजक राकेश गर्ग, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, कृष्ण कुमार गोयल, अशोक कुमार, विवेक बंसल, सचिन मित्तल, संदीप मित्तल, संगीत गोयल, राजेंद्र गर्ग, आनंद कुमार गर्ग, सतीश जिंदल, संजय एरन, संजय अग्रवाल, आशीष जिंदल, अमोल अग्रवाल, राहुल कुच्छल, प्रदीप गर्ग, महेश गर्ग और धनीष संगल आदि मौजूद रहे।
विभिन्न संगठनों ने किया शोभायात्रा का स्वागत
महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। हनुमान रोड पर वर्मा मार्केट के बाहर अग्रवाल समाज के लोगों ने प्रसाद और मीठे पानी का वितरण किया। वीवी इंटर कॉलेज रोड पर रविंद्र कुच्छल के प्रतिष्ठान पर कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में शामिल राजकुमारों को डाक्टर गौरव अग्रवाल और रविंद्र गोयल ने पुरस्कार दिए तथा मेवा के हार पहनाकर स्वागत किया। यहां पर संस्थापक अध्यक्ष पवन गोयल की ओर से नकद पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, नवीन संगल, सोहनलाल तायल, सूर्यवीर सिंह, भाजपा नेता शशि अरोरा, विपिन गोयल, राममेहर गर्ग, मनोज मित्तल, राजकुमार जैन, निर्दोष मित्तल, तरुण संगल, नितिन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, खुशीराम, अश्वनी मित्तल, नितिन नामदेव आदि मौजूद रहे। वहीं, गांधी चौक पर अग्रवाल समाज महासभा की ओर से शोभायात्रा का स्वागत हुआ तथा जलपान की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों को पटका पहनाया और तिलक किया गया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष कमल बंसल, अजय संगल, विजय संगल, मनीष मित्तल, आकाश गोयल, नंदकिशोर मित्तल, रामकुमार गोयल, रोबिन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था हुई बाधित
शहर में शोभायात्रा के आयोजन की वजह से बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित रही। शहर में वीवी इंटर कॉलेज रोड, एमएसके रोड, शिवचौक पर जब शोभायात्रा निकल रही थी, तो पुलिस ने वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। इस कारण बुढ़ाना रोड पर वाहनों की अधिकता हो गई, जिससे ट्रैफिक जाम रहा।