फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जीआरपी-आरपीएफ रात में ट्रेनों में चलाएगा विशेष चैकिंग अभियान

जीआरपी-आरपीएफ रात में ट्रेनों में चलाएगा विशेष चैकिंग अभियान

Thu, 27 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी-आरपीएफ  रात में ट्रेनों में चलाएगा विशेष चैकिंग अभियान
शामली। जीआरपी सहारनपुर के सीओ अशोक कुमार दीक्षित ने कहा कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर सहारनपुर से लेकर बागपत जिले की सीमा तक जीआरपी-आरपीएफ संयुक्त रूप से 14 अक्तूबर को ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाएगी। चेकिंग अभियान से रात्रि में ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे जीआरपी सहारनपुर के सीओ अशोक कुुुमार दीक्षित बड़ौत जाते समय जीआरपी शामली थाने में थोड़ी देर के लिए रुके। उन्होंने थाना प्रभारी राकेश कुमार थाने के स्टाफ से आपराधिक वारदातों की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों डिब्बों की भारी कमी है। जिसके चलते यात्रियों के हादसों की संभावना रहती है। जीआरपी व आरपीएफ 14 अक्तूबर की रात्रि को सहारनपुर से लेकर बागपत जिले की सीमा क्षेत्र में ट्रेनों में जीआरपी थाने के पुलिस फोर्स के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह अभियान चलाया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर नाकेबंदी करके ट्रेनों को रोककर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed