{"_id":"5b92bc86867a557ff129bc93","slug":"81536343174-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को कैराना तहसील क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने, सूची से नाम हटाने और संशोधन करने के लिए फार्म जमा कराए जाएंगे। तहसीलदार रणबीर सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तहसील क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर बीएलओ सुपरवाइजरों की देखरेख में फार्म जमा कराएंगे। जिसमें मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए फार्म 6, सूची से मतदाता का नाम हटाने के लिए फार्म 7 तथा मतदाता त्रुटि में संशोधन करने के लिए फार्म 8 तथा मतदाता का बूथ बदलने के लिए फार्म 8 क जमा कराए जाएंगे। इसके लिए तहसील से सभी बीएलओ को प्रशिक्षण देने के साथ ही सामग्री वितरित कर दी गई है।