{"_id":"5b8d7e0e42c79246773ebf8d","slug":"81535999502-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मंसूरा में बारिश के चलते गिरे तीन लोगों के मकान, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मंसूरा में बारिश के चलते गिरे तीन लोगों के मकान, चार घायल
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना।
गांव मंसूरा में बारिश के चलते तीन ग्रामीणों के मकान गिर गए। मलबे के नीचे दबने से दो महिलाएं और दो बच्ची घायल हो गई। गंभीर घायल एक महिला और एक बच्ची को शामली चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
गांव मंसूरा में रविवार रात परवेज के मकान की दीवार गिरने से मकान में सो रही उसकी पत्नी इसराना घायल हो गई। वहीं, पड़ोसी उस्मान के मकान की दीवार गिरने से मकान के अंदर सो रही उसकी पत्नी इमराना, दो नाबालिग बेटी मुस्कान व महक छत के मलबे के नीचे दबने से घायल हो गई। जिन्हें रात्रि के समय शामली चिकित्सालय में भर्ती कराया हैं। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि जानकारी की जा रही है।