{"_id":"5b882eab42c7924658644b8b","slug":"81535651499-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद पहुंची आम आदमी पार्टी की पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद पहुंची आम आदमी पार्टी की पदयात्रा
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिले
शामली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकार पदयात्रा बृहस्पतिवार शाम जलालाबाद पहुंच गई।
सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जन अधिकार पदयात्रा सहारनपुर से शुरू की गई थी। बृहस्पतिवार शाम को पदयात्रा जलालाबाद में पहुंच गई। इस दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों का फसली ऋण शत प्रतिशत माफ करने, 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान, धान को शत प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदने सहित बड़े वादे किए थे, लेकिन किसानों को राहत नहीं मिल सकी। बिजली की दरों में बढ़ोतरी करके किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है, किसान को लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षा मित्र व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित, युवाओं को नौकरी, बेटियों को सुरक्षा, किसानों की कर्जमाफी, पुरानी पेंशन की बहाली, संविदा कर्मियों की नियमित, गंगा की सफाई, बुनकरों की बदहाली को रोका जाना चाहिए। इन सभी मुद्दों से जुड़े लोगों को अधिकार दिलाने के लिए जन अधिकार पदयात्रा की जा रही है। पदयात्रा में आम आदमी पार्टी पश्चिम जोन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह, योगेश दहिया, मेहरबान अली, पंकज पाठक सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं।