फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
थानाभवन। दो दिन पूर्व हादसे में हुए युवक की मौत के मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव हिंड के मजरा जगदीशपुरा निवासी जगत पुत्र ताराचंद अपनी मां सतनी के साथ सामान लेने के लिए थानाभवन आया था। गांव लौटते वक्त हरड़ गांव के पास दूसरी बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में जगत की मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां सतनी व दूसरी बाइक सवार शुभम व राजीव निवासी रसीदगढ़ घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को मृतक जगत के पिता ताराचंद ने थानाभवन थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

छत से गिरने पर बच्ची की मौत
थानाभवन। कस्बा थानाभवन के मोहल्ला कस्सावान में छत से गिरने पर चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मोहल्ला कस्सावान निवासी राशिद पंजाब के जालंधर में कपड़े बेचने का काम करता है। राशिद की चार वर्षीय बेटी जैनब परवीन बृहस्पतिवार शाम मकान की छत पर खेल रही थी। इस दौरान जैनब का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जैनब को उठाकर सामुदायिक चिकित्सालय में ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed