फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पहले दिन कबड्ड़ी प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

पहले दिन कबड्ड़ी प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन कबड्ड़ी प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले
शामली।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू में मुनव्वर मंसूरी स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से अंडर-18 सद्भावना कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन यूपी और अन्य राज्यों की टीमों ने अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले गए। जिसमें खतौली और खेड़ीकरमू की टीम का दबदबा रहा।

सोमवार को गांव खेड़ीकरमू में तीन दिवसीय सद्भावना कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा, मुजफ्फरनगर, शामली की टीमों ने प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। शुभारंभ समाजसेवक मदनलाल व राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए सभी को मेहनत व लगन से बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का पहला मैच खतौली के मेपल्स स्कूल व शामली के गांव खेड़ीकरमू की टीम ने खतौली की टीम को 41-25 से मैच हराकर विजेता बनी। दूसरा मैच लखनऊ व शामली के कस्बा झिंझाना स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें झिंझाना की टीम ने लखनऊ की टीम को 37-29 से हराया। प्रतियोगिता का तृतीय मैच खतौली मेपल्स और शामली की टीम के बीच खेला गया। जिसमें खतौली मेपल्स की टीम ने शामली को 31-23 से हराकर जीत हासिल की। चौथे मैच में यूथ एकेडमी ऊन और खेड़ीकरमू शामली के बीच हुआ। जिसमें खेड़ीकरमू ने 45-41 से मैच जीता। रेफरी की भूमिका विनित मलिक और इस्तकार ने निभाई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 29 अगस्त को होगा। इस दौरान एकेडमी अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, श्रीपाल, रणदीप सिंह चंदन, राजकुमार, सुनील कालखंडे, कंवरपाल, दीपक, सुनील कालखंडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed