फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दिल्ली - शामली, सहारनपुर मार्ग का दूसरा टैंडर 23 अगस्त को छोड़ा जाएगा

दिल्ली - शामली, सहारनपुर मार्ग का दूसरा टैंडर 23 अगस्त को छोड़ा जाएगा

Sun, 12 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली - शामली, सहारनपुर मार्ग का  दूसरा टैंडर 23 अगस्त को छोड़ा जाएगा
दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग का टेंडर 23 अगस्त को छोड़ा जाएगा
विज्ञापन

शामली। दिल्ली- यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग का शामली से लेकर सहारनपुर मार्ग तक दूसरे चरण का टेंडर 23 अगस्त को होगा। शामली बाईपास के 487.30 हेक्टेयर भूमि के अधूरे 22 बैनामे कराने के लिए जिलास्तरीय समिति का गठन कर दिया गया हैं। शामली बाईपास की जद में आ रहे किसानों की भूमि के बैनामे कराने के लिए धनराशि का स्टीमेट कराया जारहा हैं। स्टीमेट तैयार होने के बाद किसानों के अधूरे 22 बैनामों को कराने के लिए धनराशि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बागपत कार्यालय से धनराशि मांगी जाएगी।

दिल्ली-यमुनोत्री, शामली, सहारनपुर मार्ग के तहत शामली बाईपास के जद में आने वाले बलवा, सिंभालका, सेहटा, शामली, बनत के किसानों के प्रदेश राज्य राज्य मार्ग प्राधिकरण 158 बैनामा राज्य सरकार के पक्ष में करा चुकी है। राष्ट्रीय राज्यराज मार्ग प्राधिकरण को दिल्ली-यमुनोत्री, शामली, सहारनपुर मार्ग हस्तांतरित होने के बाद शामली बाईपास की जद मे आने वाले किसानों की भूमि के 22 बैनामे अधूरे पड़े हुए हैं। बनत के 18 व बलवा गांव के तीन, शामली शहर के एक बैनामा शामिल हैं। शामली बाईपास के अधूरे बैनामे कराने के लिए 55 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि का स्टीमेट तैयार कराया गया है। राष्ट्रीय राज राज्यमार्ग प्राधिकरण बागपत कार्यालय से संबद्ध राहुल दुबे बताया कि शामली बाईपास की जद मे आरहे किसानों के अधूरे बैनामों को कराने के लिए एसडीएम सदर अरविंद कुमार, तहसीलदार अभय राज पांडे, उपनिबंधक शामली की एक समिति का गठन कर लिया गया है। प्राधिकरण के पास शामली बाईपास की भूमि के अधूरे 22 बैनामा कराने के लिए धनराशि उपलब्ध है। किसान अपनी भूमि का बैनामा कराने के लिए सहमति पत्र दे सकते हैं। एसडीएम सदर अरविंद कुमार ने बताया कि शामली बाइपास के बैनामों में आ रही कठिनाईयों को दूर करने के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। उधर, राष्ट्रीय राज्यराज मार्ग प्राधिकरण के बागपत के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके मिश्रा ने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग के शामली से लेकर सहारनपुर तक दूसरे चरण का टेंडर 23 अगस्त को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed