फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 201

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 201

Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 201
शामली। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार स्वतंत्र एजेेंसी के माध्यम से एक अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 चलाया जाएगा। जिसमें स्वच्छता स्थिति का संख्यात्मक एवं गुणात्मक आंकलन कर जिलों की रैंकिंग की जाएगी। शीर्ष स्थान पाने वाले जिले को दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ रेनू तिवारी ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एक अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चलाए जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्राम प्रधान- सचिव, लेखपाल उचित दर विक्रेता, प्रधानाध्यापक आंगनबाड़ी, एएनएम वार्ड सदस्यों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के बारे जानकारी दी। कहा कि नागरिकों को स्वच्छता के बारे जागरूक करके उनका सहयोग लिया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम का सहयोग करना व स्वच्छता सर्वेक्षण टीम का समूह चर्चा, व्यक्तिगत साक्षात्कार आदि सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता रैली, बाल संसद की बैठकों व मातृ समूूहों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। गांवो में जीसीबी आदि द्वारा कूड़ा आदि की ग्राम पंचायत में जलभराव वाले स्थान व पंचायत भवनों, प्राथमिक, अपर प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी, केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों बाजारों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई होगी। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए स्वच्छता रथ, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो व बाल पेंटिंग, होर्डिंग बैनर लगाए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को शहर के वीवी इंटर कालेज में शाम चार बजे ग्राम प्रधानों नोडल अधिकारियों व ग्राम पंचायत समेत संबधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed