फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नहीं लगा बालक का सुराग, नहर में पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष

नहीं लगा बालक का सुराग, नहर में पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष

Fri, 20 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
नहीं लगा बालक का सुराग, नहर में पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष
नहर में डूबे बालक का सुराग नहीं लगा
विज्ञापन

कांधला।
गांव नाला पूर्वी यमुना नहर में डूबे बालक का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। बालक की बरामदगी नहीं होने पर हार मान चुके पुलिस-प्रशासन ने नहर में पानी भी छोड़ दिया है, जिस कारण परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

एक सप्ताह पूर्व जनपद बागपत के गांव किशनपुर बिराल निवासी गोली उर्फ गुड्डु थाना क्षेत्र के गांव नाला में अपनी ननिहाल आया हुआ था। चार दिन पूर्व वह अपने मामा नीरज के साथ नहर की ओर टहलने के लिए गया था। उसका मामा नीरज किसी कार्य के लिए घर पर आ गया था, जबकि गोली अपने साथियों के साथ पूर्वी यमुना नहर पर नहाने के लिए चला गया था, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण गोली नहर में डूब गया था। साथियों द्वारा शोर मचाए जाने पर गांव के लोगों ने पुलिस व गोताखोरों की मदद से बालक को तलाशने की कोशिश की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। अब लगातार चार दिनों से बालक की तलाश के बाद भी पुलिस-प्रशासन के हाथ मायूसी ही लग रही है। उधर, बालक के नहीं मिलने पर उसकी मां गीता का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी अपने बेटे के सदमे में कई बार तबियत बिगड़ चुकी है। बृहस्पतिवार को नहर में पानी छोड़े जाने के बाद परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed