{"_id":"5b4e32294f1c1b4f748b55b6","slug":"81531851305-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस सरकार की प्राथमिकता वाला दिन है। अधिकारी शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर अधीनस्थों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दी। मंगलवार को तहसील सभाकक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी दिनेश कुमार ने फरियादियों की जनसमस्याएं सुनीं। इस अवसर पर रामपाल निवासी ऊंचागांव ने चकरोड की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की। मांगा निवासी ग्राम इस्सोपुर खुरगान ने कुम्हार के गड्ढों पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। जूली देवी निवासी ग्राम मवी ने सरकारी तालाब की सफाई कराने की मांग की। रेशमा निवासी ऊंचागांव ने राशन डीलर से राशन दिलाने की मांग की। दभेड़ीखुर्द की ग्राम प्रधान मोशीना चौधरी ने गांव ओडीएफ घोषित होने के बावजूद भी शौचालय से वंचित रहने वाले गरीब परिवारों के घरों में शौचालय बनवाने की मांग की। इनके अलावा पानी की निकासी, अवैध कब्जों, राशन की कालाबाजारी आदि से संबंधित कुल 77 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर 10 शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया। शेष अनिस्तारित शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। एसपी दिनेश कुमार ने कहा कि जनता की सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर हैं। यदि थानों, कोतवाली और पुलिस चौकियों में पुलिस पीड़ितों की सुनवाई नहीं करती है, तो वह उन्हें मामले से अवगत कराएं, पूर्ण सहायता की जाएगी। तहसील दिवस में एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार रनबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन