फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लावारिस मां-बेटी को भिजवाया गया उसके घर

लावारिस मां-बेटी को भिजवाया गया उसके घर

Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
लावारिस मां-बेटी को भिजवाया गया उसके घर
कैराना। तीन दिन पहले गढ़ीपुख्ता में लावारिस मिली झारखंड निवासी महिला और उसकी एक वर्षीय मासूम बेटी को आशा ज्योति महिला हेल्प लाइन के सहयोग से कैराना पुलिस ने झारखंड का किराया खर्चा देकर उसके घर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आशा ज्योति महिला हेल्प लाइन की सुगमकर्ता पारुल चौधरी व प्रियंका शर्मा अपने साथ एक महिला और उसकी एक साल की मासूम बेटी को साथ लेकर कैराना कोतवाली पहुंची। पारुल चौधरी ने बताया कि तीन दिन पहले यह महिला गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में डायल-100 पुलिस को मिली थी। इसके बाद गढ़ीपुख्ता पुलिस ने उक्त महिला को उनकी सपुर्दगी में दे दिया था। महिला ने अपना नाम आयशा तथा पति का नाम मुस्तकीम बताया। महिला ने बताया कि वो झारखंड के रांची थाना क्षेत्र के गांव कांटा टोली की रहने वाली है तथा यहां पर काम की तलाश में आयी थी। उसके पास वापस जाने के लिए किराये के पैसे नहीं है। इस पर कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने महिला को झारखंड तक का किराया व रास्ते में खाने पीने का खर्चा दिया। अपने हमराह सिपाही विकास चपराना के साथ कार से पानीपत रेलवे स्टेशन तक भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed