{"_id":"5aeca8ad4f1c1b84098b82fa","slug":"81525459117-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
Updated Sat, 05 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
जलालाबाद। जलालाबाद में शुक्रवार को कस्बे के मतदान स्थलों का अभयराज पांडेय तहसीलदार शामली ने राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
कस्बे में नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज, गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व दो, जूनियर हाई स्कूल पर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान हेतु मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को तहसीलदार ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर अव्यवस्था पाई गई। न तो स्थल पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था है और न ही शौचालय की। बिजली की सुविधा भी नहीं मिली। इसको देखकर तहसीलदार शामली ने राजस्व टीम को तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए। क्योंकि जल्द ही चुनाव पर्यवेक्षक का क्षेत्र में मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार के साथ राजस्व निरीक्षक रुपराम, लेखपाल ब्रजपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
गढ़ीपुख्ता। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर सीओ अरविंद सिंह राठौर ने शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांवों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने क्षेत्र के गांव पेलखा, मालेंडी, ताना ,जंधेडी, भैंसवाल, दुल्ला खेड़ी ,मानकपुर आदि गांव में पहुंचे और मतदान केंद्रों को देखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एसआई शिवकुमार आदि पुलिसकर्मी रहे।