{"_id":"5ace49e74f1c1b863d8b49ff","slug":"81523468775-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। मांगों को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बुधवार को निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद जयंती का अवकाश घोषित करने और मछुवा समुदाय की 17 उपजातियों को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिराज पांडेय को सौंपा। जिलाध्यक्ष धर्मवीर कश्यप ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप एवं निषाद गुहराज का अवकाश रहता था। यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद पूर्वजों की जयंती का अवकाश भी रद्द किया जा रहा है। जिससे समाज के लोगों में रोष है। यदि जल्द ही अवकाश फिर से घोषित नहीं किया गया तो समाज आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती पर शामली के झिंझाना, गाजियाबाद, बागपत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आए थे। उन्होंने किसी भी स्थान पर अपने भाषण में न तो जयंती का अवकाश घोषित करने और न ही आरक्षण के मुद्दे पर कोई बात कही। जिससे समाज में रोष व्याप्त है। इस दौरान सोनू, पहल सिंह, पुष्पेंद्र, श्रवण, गौतम, ओमपाल, सतपाल, कर्म सिंह, जितेंद्र, प्रदीप, मनोज, ओमवीर, वेदपाल, ओमसिंह, अजय आदि मौजूद रहे।