{"_id":"5ac916b44f1c1bc4618b6263","slug":"81523127988-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की फसल की नीलामी प्रक्रिया शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की फसल की नीलामी प्रक्रिया शुरु
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
प्रशासन द्वारा पिछले दिनों खुरगान में कब्जामुक्त कराई गई ग्राम सभा की लगभग 500 बीघा भूमि पर बोई गेहूं की फसल की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई।
पिछले दिनों एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने क्षेत्र के ग्राम इस्सोपुर खुरगान में भूमाफिया के चंगुल से ग्राम समाज की करीब पांच सौ बीघा भूमि कब्जामुक्त कराई थी। उक्त भूमि पर कब्जाधारियों ने अवैध रूप से गेहूं की फसल बो रखी थी। शनिवार को तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी व नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता राजस्व टीम के साथ खुरगान में पहुंचे और मौका-मुआयना किया। वहां खड़ी गेहूं की फसल की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। तहसीलदार ने बताया कि कब्जामुक्त कराई गई उक्त भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल की नीलामी कराई जाएगी। वह टीम के साथ मौके पर गए थे।