फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उच्च शिक्षा विचार मंच का दूसरे दिन बेमियादी धरना जारी,

उच्च शिक्षा विचार मंच का दूसरे दिन बेमियादी धरना जारी,

Sun, 25 Mar 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विचार मंच का दूसरे दिन बेमियादी धरना जारी,
शामली। जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर उच्च शिक्षा विचार मंच शामली की ओर से दूसरे दिन बेमियादी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को सुुुभाष चौक पर उच्च शिक्षा विचार मंच शामली की ओर से दूसरे दिन बेमियादी धरना जारी रहा। मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह, सचिव नील कमल, श्रीपरशुराम युवा जागृति के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज, कैराना बार एसोसिएशन के राधेश्याम गोयल, भाजपा नेता यशपाल पंवार ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि शामली जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना समय की जरूरत है। बेमियादी धरना के संयोजक रमेश विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरविंद संगल आदि वक्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी न होने पर बेमियादी धरना जारी रहेगा। मौके पर उच्च शिक्षा विचार मंच शामली के संयोजक जयवीर कुड़ाना, लांक थांबेदार बाबा राजवीर सिंह, जगत प्रसाद कौशिक, कांग्रेस नेता श्यामलाल शर्मा, आशुुतोष पंवार, पुनीत शर्मा, विनोद क़ुमार अत्री, रमेशचदं वर्मा, कृष्ण पाल मलिक, विक्रांत भार्गव, अरविंद ऐरन, सतेंद्र पप्पू बधेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed