फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएफओ ने स्वयंसेवकों को समझाया वनों का महत्व

डीएफओ ने स्वयंसेवकों को समझाया वनों का महत्व

Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
डीएफओ ने स्वयंसेवकों को समझाया वनों का महत्व
शामली।
विज्ञापन

आरके पीजी कॉलेज के चल रहे एनएसएस शिविर का पांचवां दिन रहा। जिला वन अधिकारी ने सभी स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताते हुए वनों का महत्व समझाया और अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही स्वयंसेवकों का ब्लड ग्रुप चेक कर रक्तदान के प्रति जागरूक किया।

शहर के प्राकृतिक चिकित्सालय में आरके कॉलेज का एनएसएस शिविर चल रहा है। पांचवें दिन का शुभारंभ डॉ. रामदत्त शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम सत्र में जिला वन अधिकारी एके सक्सेना ने सभी को पर्यावरण संरक्षण करते जागरूक करते हुए वनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। वन हमें छाया, ईंधन, भोजन के साथ ही असाध्य रोगों को दूर करने वाली औषद्यियां भी प्रदान करते है। उन्होंने सभी से लोगों को पेड़ों के कटान न करने के प्रति जागरूक करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की अपील की। शिविर के द्वितीय सत्र में भारत विकास परिषद की ओर से डॉ. मनोज चौधरी ने सभी स्वयंसेवकों का ब्लड ग्रुप चेक किया। सभी को रक्तदान करने के प्रति जागरूक किया। शिविर के तृतीय सत्र में चिकित्सालय परिसर में श्रमदान करते हुए साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, डॉ. पीके सिंह, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed