{"_id":"5a9ed30b4f1c1bbd218b69b6","slug":"81520358155-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरु होंगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरु होंगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाक्षाएं
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से प्रारंभ होंगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक की परीक्षाएं सात से प्रारंभ होकर 19 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए 83 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
बुधवार से जनपद में संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही है। जनपद में एक अकेला संस्कृत विद्यालय सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय लांक में संचालित है। परीक्षा के लिए 83 परीक्षार्थी जनपद में पंजीकृत हैं, जिसमें से 76 संस्थागत और सात प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल रहेंगे। पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष में 27 परीक्षार्थी, उत्तर मध्यम द्वितीय में 7, प्रथमा में 12, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष में 27 व उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष में 17 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बुधवार को पहले दिन प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सुबह 10 बजे से चार बजे तक होगी। आठ मार्च को सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में अनिवार्य संस्कृत काव्य प्रथम प्रश्नपत्र, द्वितीय पाली में दो बजे से पांच बजे तक प्रथमा का अनिवार्य संस्कृत व्याकरण का प्रथम प्रश्नपत्र, उत्तर मध्यमा में प्रथम वर्ष का अनिवार्य संस्कृत काव्य के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होंगी। कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा। सचल दल का गठन भी कर दिया गया है और कार्यालय में ही कंट्रोल रूम खोला गया है। पुलिस बल की भी उचित व्यवस्था रहेगी। सभी परीक्षाएं शांतिपूर्वक कराई जाएगी।