फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वार्षिक क्रीडा समारोह का रंगारंग शुभांरभ

वार्षिक क्रीडा समारोह का रंगारंग शुभांरभ

Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक क्रीडा समारोह का रंगारंग शुभांरभ
कैराना।
विज्ञापन

विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर चमन लाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सोमवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों द्वारा बैंड के साथ मार्च पास्ट किया। गत वर्ष की छात्रा वर्ग की चैंपियन रूबी और छात्र वर्ग की चैंपियन सौरभ कुमार ने मशाल लेकर खेल मैदान का चक्कर लगाया। क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने प्राचार्य एवं स्टॉफ का बैज लगाकर स्वागत किया। खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग से सचिन कुमार ने प्रथम और छात्रा वर्ग में नेहा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके संयोजक डाक्टर शिशुपाल सिंह एवं डाक्टर नीतू त्यागी रहे। 200 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग से रवि ने प्रथम स्थान एवं छात्रा वर्ग में राधा प्रथम रहीं। इसके संयोजक डॉक्टर रमेश यादव एवं डॉक्टर रीनू रहीं। 800 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग से रवि कुमार प्रथम रहे। 1500 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में नेहा कुमारी प्रथम तथा छात्र वर्ग में रोहित प्रथम रहे। छात्रा वर्ग के संयोजक डाक्टर मदन पाल रहे। ऊंची कूद में छात्रा वर्ग में रूबी चौहान प्रथम रहीं। लंबी कूद में छात्रा वर्ग में रूबी चौहान प्रथम रही। ऊंची कूद छात्र वर्ग में बिलाल अहमद प्रथम स्थान पर रहे। मंगलवार को 5000 और 800 मीटर की दौड़ के अलावा रिले रेस एवं रस्साखींच प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed