{"_id":"5a70c0b74f1c1b89268b7621","slug":"81517338807-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में मनाई रविदास जयंती और महात्मा गांधी की 70 वीं पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में मनाई रविदास जयंती और महात्मा गांधी की 70 वीं पुण्यतिथि
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
शामली/ कांधला।
जनपद के शिक्षण संस्थाओं में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और रविदास जयंती मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की ओर से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। गांधी जी और भारत राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीदों के लिए सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर संत रविदास जयंती का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य डाक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि संत रविदास ने समाज के समक्ष यह सिद्ध कर दिया कि व्यक्ति अपने जन्म या व्यवसाय से श्रेष्ठ नहीं होता, बल्कि वह संसार में अपने विचारों की श्रेष्ठता, समाज के हित की भावना और अच्छे व्यवहार से जाना जाता है। इस मौके पर डाक्टर दीप्ति चौधरी, डाक्टर विशाल, बिजेंद्र, प्रदीप, विनोद, डाक्टर सीमा, सुनील, वंदना, संगीता तोमर आदि मौजूद रहे। आरके इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस दौरान सतेंद्र सिंह वर्मा, रितेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, प्रमोद कुमार, नवा सिंह, रवि कुमार, सहदेव सिंह, निखिल कुमार, नीरज कुमार, ऋचा, चतर पाल सिंह, संजीव देशवाल आदि मौजूद रहे। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में भी रविदास जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य मीना कुमारी और अन्य शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।