{"_id":"5a6a263e4f1c1ba2268b68e9","slug":"81516906046-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी परीक्षा केंद्रों पर 27 को पहुंचाएं जाएंगे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी परीक्षा केंद्रों पर 27 को पहुंचाएं जाएंगे प्रश्नपत्र
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शामली।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 को लेकर जनपद में तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। प्रश्नपत्र भी पहुंच चुके हैं, 27 जनवरी को सभी 33 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दिए जाएंगे।
छह फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा जनपद में डीआईओएस कार्यालय में तैयारियां अंतिम चरण में है। बृहस्पतिवार को कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के सभी विषयों के प्रश्नपत्र पहुंच चुके है। उन्होंने बताया कि सभी 33 परीक्षा केंद्रों पर 27 जनवरी को पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचा जाएगा। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों को 27 जनवरी को कॉलेज में ही मिलने के निर्देश जारी किए। कोई भी केंद्र व्यवस्थापक प्रश्नपत्र पहुंचने तक कॉलेज से बाहर नहीं जा सकेगा। प्रश्नपत्र के दौरान परीक्षा केंद्र पर न मिलने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सुबह से शाम तक सभी केंद्र पर उपस्थित रहे और प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच लोहे वाली अलमारी में डबल लॉक में रखवाने और सुरक्षा व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए। 29 जनवरी को दोपहर 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह केंद्र व्यस्थापकों, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक लेंगे। सभी को नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए दिशा निर्देश जारी करेंगे। उन्होंने सभी से समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की।