फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दस जनवरी तक वंचित केंद्रों पर सीसीटीवी कार्य कराएं पूरा: डीआईओएस

दस जनवरी तक वंचित केंद्रों पर सीसीटीवी कार्य कराएं पूरा: डीआईओएस

Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दस जनवरी तक वंचित केंद्रों पर सीसीटीवी कार्य कराएं पूरा: डीआईओएस
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगे
विज्ञापन

शामली। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कार्यवाहक डीआईओएस ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों और अन्य कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी कार्य 10 जनवरी तक लगाने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने यूपी बोर्ड परीक्षा की अधूरी तैयारी को लेकर कॉलेजों और परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जनपद में बनाए गए 33 परीक्षा केंद्रों में से अभी तक 12 केंद्रों पर सीसीटीवी नहीं लगने पर नाराजगी जताई। 10 जनवरी तक सभी केंद्रों पर कार्य पूर्ण करते हुए रिपोर्ट कार्यालय पर भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सभी परीक्षा केंद्रों पर अन्य मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए हैं। इसमें बिजली व्यवस्था, पानी व्यवस्था, शौचालय, जनरेटर आदि की सभी सुविधाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परीक्षार्थी संख्या के अनुसार केंद्र भेजे शिक्षकों के लिए मांगपत्र
सभी 33 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जा चुकी है। वहीं, सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की आवंटन सूची भी जारी कर दी गई है। कार्यवाहक डीआईओएस ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को अपने अपने केंद्रों पर परीक्षा के सफल संचालन के लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं के लिए मांगपत्र 15 जनवरी तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों से मांगे सभी शिक्षकों के परिचय पत्र
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जानी है। इसके लिए कार्यवाहक डीआईओएस ने जनपद के सभी 94 स्कूल, कॉलेजों के प्रधानाचार्य से सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के सफेद पेपर पर उनका परिचय पत्र तैयार कराकर 15 जनवरी तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में भेजने के भी निर्देश दिए।
जनपद के बिना सीसीटीवी वाले परीक्षा केंद्रों की सूची
1-ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली
2-जनता इंटर कॉलेज बाबरी
3-मुुरली मनोहर इंटर कॉलेज इस्सोपुरटील
4- इंटर कॉलेज एलम
5-जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज पक्की गढ़ी
6-पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना
7-नेशनल इंटर कॉलेज जलालाबाद
8-आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर
9- किसान इंटर कॉलेज थानाभवन
10-चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला
11- राजकीय यमुना इंटर कॉलेज कमालपुर
12- राजकीय इंटर कॉलेज कांधला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed