{"_id":"5a4533f14f1c1b0d788b58a8","slug":"81514484721-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल बस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल बस चालक की मौत
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में स्कूल बस चालक की मौत
शामली। सड़क दुर्घटना में स्कूल बस चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे की है। मोहल्ला विश्वकर्मा नगर निवासी सुशील पुत्र भुल्लण सिंह एक स्कूल की बस पर ड्राइवर है। वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। शिव चौक पर उसने मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद वह विजय चौक की ओर चल दिया। तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसको कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। उधर, मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने व्यक्ति की शनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के परिजन सतेंद्र की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।