{"_id":"5a1c567d4f1c1bc8678be3fe","slug":"81511806589-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए खरीदे चार नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिए खरीदे चार नामांकन पत्र
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जबकि सचिव पद के लिए तीन और कोषाध्यक्ष के लिए भी तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। अन्य पदों सहित कुल 26 नामांकन पत्रों की खरीद हुई है। नामांकन पत्र मंगलवार दोपहर तीन बजे तक जमा होंगे।
चुनाव आयुक्त संजय कुमार शर्मा, मुकेश कुमार गर्ग और सतेंद्र देशवाल ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा। उसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए जयपाल सिंह चौहान, बिजेंद्र सिंह, रामपाल सुगालिया और ठाकुर रामपाल सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए इशरत जहां, उपाध्यक्ष पद के लिए नीलम पुरी, संजीव गर्ग, रविंद्र कुमार जावला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार, महासचिव पद के लिए सोमपाल सिंह चौहान, नीलकमल, रामफूल सिंह, सह सचिव (प्रशासन) पद के लिए विवेक कुमार, सह सचिव (पुस्तकालय) पद के लिए अमित शर्मा, नेपाल सिंह, सह सचिव (प्रकाशन) पद के लिए चंद्रवीर सिंह, मोहम्मद दिलशाद, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश आर्यन, राकेश शर्मा और श्यामवती ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य (वरिष्ठ) के छह पदों के लिए श्यामलाल, रवि चौधरी, मदन सिंह ने तो कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ) पद के छह पदों के लिए रविंद्र, मनोज देशवाल और सतेंद्र खैवाल ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र मंगलवार अपराह्न तीन बजे तक जमा किए जा सकेंगे, जबकि 29 नवंबर दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्ति जमा की जा सकेंगी।