{"_id":"59c2bc0a4f1c1b91688b5ab4","slug":"81505934346-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन छात्र सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन छात्र सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कस्बा कैराना के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में दो दिवसीय पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में 2008 से 2017 तक की कक्षा-8 की उर्त्तीण बालिकाओं ने भी भाग लिया। बालिकाओं ने तरह तरह के रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुति पेश की। इसके अलावा बालिकाओं ने देश भक्ति गीत भी सुनाए। योगा, मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के साथ ही शिक्षा पर भाषण दिए। इस दौरान वार्डन रेनू गुप्ता ने कहा कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश का नाम रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग ने भी आग पर काबू करने के गुर सिखाए। कार्यक्रम में जिला बालिका शिक्षा समन्वयक सुरेश चंद्र, सीओ कैराना वीरपाल सिंह ने शिक्षा से भविष्य उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रेनू देशवाल, संगीता, संजू, परवेज फातमा आदि मौजूद रहे।