{"_id":"59b2ebf04f1c1beb7f8b5287","slug":"81504898032-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी प्रमाण पत्र समारोह की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी प्रमाण पत्र समारोह की तैयारी में जुटा प्रशासन
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
फसल ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्रों का वितरण 11 सितंबर को समारोह के रूप में होगा। उसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
शामली जनपद के करीब 58 हजार लघु एवं सीमांत किसानों को फसल ऋण माफी का लाभ देने के लिए चिह्नित किया गया है। चरणवार ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए जाने हैं। प्रथम चरण में 11 सितंबर को शामली में भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर समारोह होगा, जिसमें 7454 किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र जिले की प्रभारी मंत्री एवं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल वितरित करेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी किसानों के बैठने की व्यवस्था की जानी है, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवीन मंडी स्थल पर टेंट लगाने का कार्य कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी और अन्य अधिकारियों ने नवीन मंडी में पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।
चाक चौबंद रहेगी समारोह में व्यवस्था
फसल ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान प्रशासन ने किसानों के बैठने के लिए प्रकोष्ठ बनाए हैं। प्रत्येक प्रकोष्ठ में एक हजार किसानों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति रहेगी, जिनमें सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार जिम्मेदारी संभालेंगे। एक प्रकोष्ठ पर प्रभारी, सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। साथ ही गैलरी में किसानों के बीच भी कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री सुरेश राणा ने अलीगढ़ में बांटे प्रमाण पत्र
शामली। थानाभवन से भाजपा विधायक एवं गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को अलीगढ़ में समारोह के दौरान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। राज्य मंत्री सुरेश राणा अलीगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।