फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   व्यापार मंडल की जिला और नगर इकाई का गठन

व्यापार मंडल की जिला और नगर इकाई का गठन

Fri, 08 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल की जिला और नगर इकाई का गठन
व्यापार मंडल की जिला और नगर इकाई का गठन
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की शामली जिला एवं नगर इकाई का गठन किया गया है, जिसमें सूर्यवीर सिंह जिलाध्यक्ष और नरेंद्र अग्रवाल नगराध्यक्ष चुने गए हैं।

बृहस्पतिवार को नया बाजार में युवा व्यापारी सेना के प्रदेश प्रभारी पंकज वालिया के आवास पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान शामली जिला एवं नगर इकाई के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से सूर्यवीर सिंह जिलाध्यक्ष, कंवरबीर कांबोज जिला महामंत्री, नरेंद्र अग्रवाल नगराध्यक्ष और रवि संगल को नगर महामंत्री चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश भर में जिला एवं नगर इकाईयों का गठन कर लिया गया है। 10 सितंबर को गाजियाबाद में होने वाले प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न होगा। सम्मेलन में शामिल से अधिक से अधिक व्यापारियों के शामिल होने का आह्वान किया है। इस दौरान ब्रजभूषण संगल, सुभाष धीमान, पवन गोयल, अनुज गोयल, आशु पुरी, मनोज मित्तल, राजीव जैन, प्रदीप विश्वकर्मा, सुखपाल जांगिड़ और रामकुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed